मुचलका भरने में हो रही परेशानी
झांसी। अधिवक्ता राजेंद्र खरे ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये उन्होंने बताया कि चुनाव के दरम्यान लोगों को दफा 107-116 (शांति भंग) के तहत पाबंद किया जा रहा है, लेकिन इसके मुचलका भरने में एसीएम, एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालयों द्वारा अलग-अलग प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साथ ही वकालतनामा भी लगवाया जा रहा है। इससे वकीलों के साथ मुवक्किल भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने प्रक्रिया में एकरूपता लाने की मांग की।