विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
झांसी।
प्राथमिक विद्यालय जनकपुरा में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य अतिथि सह समन्वयक डा. अचल सिंह ने समिति के सदस्यों को उनके अधिकार बताए। उन्हें बताया कि शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को वह कैसे जांचें। इस अवसर पर हेडमास्टर बृजबिहारी झा, रंजना पटैरिया, कीर्ति झा, रमन प्रताप सिंह, जितेंद्र आदि अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके परीक्षा फल वितरित किए गए।