ई-टिकट से छूटी ट्रेन
झांसी। ई-टिकट पर ट्रेन का वक्त सही न होने के कारण एक यात्री की ट्रेन छूट गई। यात्री ने मामले की शिकायत डिप्टी एसएस कामर्शियल से की है।
सोमवार को एक यात्री 22416 एसी एपी एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे। उनके पास ई-टिकट था और ट्रेन रवानगी का वक्त 1.10 बजे लिखा था। प्लेटफार्म तीन पर पहुंचने पर उनको पता लगा कि ट्रेन तो 1.02 बजे रवाना हो चुकी है। बाद में यात्री ने मामले की शिकायत डिप्टी एसएस कामर्शियल से की। जांच में पाया गया कि ट्रेन के आगमन का समय 12.50 और प्रस्थान का एक बजे है। ट्रेन अपने वक्त पर ही रवाना हुई। नेट टिकट पर प्रस्थान का समय गलत लिखा था। यात्री ने इस गलती पर दूसरी ट्रेन में सीट दिलाने का आग्रह किया लेकिन उसकी कोई मदद नहीं की जा सकी।
दो घंटे परेशान रहे यात्री
झांसी। रेलवे पूछताछ कार्यालय खिड़की पर सोमवार की सुबह छह बजे से आठ बजे तक कर्मचारी के न रहने से यात्री परेशान रहे। इस अवधि में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान होता है। यात्रियों की शिकायत पर आठ बजे के बाद कर्मचारी की तैनाती की गई।