फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों पर होगी कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माणों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

झांसी। शहर में बने अवैध और मानक के विपरीत भवनों व कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने योजना को तैयार कर ली है। भवनों को चिह्नित कर नोटिस दिया जाएगा। इसके लिए जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने सभी अवर अभियंताओं को निर्देश जारी कर शहर भर में हुए अवैध निर्माणों को चिह्नित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

महानगर में अवैध निर्माणों व कॉलोनियों का मकड़जाल है। जेडीए में अवर अभियंताओं की कमी व लचर व्यवस्था के चलते हर कोई बिना मानचित्र के भवनों व कालोनियों का निर्माण कार्य कर रहा है। जेडीए उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माणों को संज्ञान में लेते हुए कार्यालय में मौजूद सभी अवर अभियंताओं को शहर के अवैध निर्माणों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि महानगर में मानक विपरीत हुए निर्माणों के सभी भवन स्वामी को नोटिस के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। चिह्नित भवनों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें