फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली की शिकायत पर कोच कंडेक्टर निलंबित-City

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी -
विज्ञापन

..................................
वसूली की शिकायत पर कोच कंडक्टर निलंबित
- जबलपुर - नई दिल्ली एक्सप्रेस के यात्री ने रेल मंत्री को किया था ट्वीट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जबलपुर - नई दिल्ली एक्सप्रेस के बी- 1 कोच में यात्रियों से वसूली व दुर्व्यवहार का मामला रेलमंत्री तक पहुंच गया। जहां बाद में सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह ने कोच कंडक्टर को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले में जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से चलकर जबलपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12191 के कोच नंबर बी - 1 में कोच कंडक्टर रति भवन ड्यूटी कर रहे थे। यात्रियों का आरोप है कि कोच कंडक्टर ने सीट के एवज में रुपये की मांग की, जिसके न देने पर दुर्व्यवहार किया। इसके बाद यात्री ने तुरंत रेल मंत्री को ट्वीट कर दिया। रेलमंत्री का ट्वीट सीधे मंडल के रेल अफसरों के पास पहुंचा। जहां तुरंत बाद सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह ने कोच कंडेक्टर रति भवन को निलंबित कर मामले में जांच बैठा दी है। बताया गया है कि यात्री की शिकायत के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए ग्वालियर पर भी रोक दिया गया था। जहां मामले की जानकारी लेकर सीनियर डीसीएम को दी गई थी। इसके बाद ट्रेन के झांसी आने से पहले ही कोच कंडेक्टर को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें