फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषणा-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म देखकर पोषक भोजन बनाने के गुर सीखेंगे रसोइए
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने बनाई है लघु फिल्म पोषणा
शिक्षक अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करके दिखाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेसिक स्कूलों में मिडडे मील बनाने वाले रसोइए लघु फिल्म पोषणा देखकर भोजन बनाने के गुर सीखेंगे। यह फिल्म मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने बनाई है। इसे शिक्षक अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करके रसोइयों को दिखाएंगे।
विज्ञापन

जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में लगभग 4400 रसोइया तैनात हैं, जो डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन बनाते हैं। यह खाना बेहतर ढंग से पके, कैसे परोसा जाए और साफ-सफाई बरती जाए, इसके लिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने 20 मिनट 24 सेकेंड की लघु फिल्म पोषणा तैयार की है, जो यूट्यूब और प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस फिल्म को दिखाकर रसोइयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वह पोषण से भरा खाना विद्यार्थियों के लिए तैयार करें। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए पोषणा लघु फिल्म को शिक्षक पेन ड्राइव में खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें