फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 छात्रों को मिले ऑफर लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

43 छात्रों को मिले ऑफर लेटर
- बीयू में कुलसचिव सीपी तिवारी ने बांटे
- 300 से ज्यादा का चयन व शॉर्टलिस्ट
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को 43 छात्र-छात्राओं को चयन के बाद कुलसचिव सीपी तिवारी ने ऑफर लेटर बांटे। तीन तीन तक चली कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 300 से ज्यादा विद्यार्थियों को चयनित अथवा शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन

बीयू के प्रशिक्षण एवं रोजगार प्रकोष्ठ (टीपीसी) के तत्वावधान में हुई प्लेसमेंट ड्राइव के समापन दिवस पर कुलसचिव सीपी तिवारी ने कहा कि कठोर परिश्रम, लगन और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यही सफलता का मूलमंत्र है। टीपीसी प्रभारी प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि ड्राइव में एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया और 300 से ज्यादा विद्यार्थियों का चयन अथवा शॉर्टलिस्ट किया गया। शनिवार को मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 17 छात्रों को क्विकर ने और 26 विद्यार्थियों को पैसा बाजार डॉट कॉम ने ऑफर लेटर दिए। अंत में विभिन्न कंपनियों के एचआर विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। संचालन टीक्यूप-3 मीडिया समन्वयक इंजी. राहुल शुक्ला ने किया। पलाश कौशिक, डॉ. सीपी पैन्यूली, इं. अनुराग कुमार, डॉ. राधिका चौधरी, इं. बीवी निरंजन, इं. बृजेश लोधी, डॉ. शुभांगी निगम, इं. साक्षी दुबे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें