----------
फोटो
---------
सभी वार्डों में घूमेगा स्वच्छता रथ
- जागरूकता फैलाने में मददगार, कोछाभांवर से हुई शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
स्वच्छता सर्वेक्षण -18 में शहर को ज्यादा से ज्यादा नंबर दिलाने और उत्तर प्रदेश के का नाम देश भर के शहरों की सूची में लाने के लिए अब इंदौर की तर्ज पर ‘स्वच्छता रथ’ के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत वार्ड नंबर 13 कोछाभांवर से हुई। रथ पर सवार जागरूकता कार्यकर्ता माइक के माध्यम से स्वच्छता के बारे में बता रहे हैं।
इंदौर ने पिछले साल देश भर का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब पाया था। इसकी वजह स्वच्छता गाड़ियों के माध्यम से सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाए जाने को माना गया था। पिछले दिनों हुई नगर निगमों के नगर आयुक्तों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश का कोई शहर अब तक इस सर्वेक्षण में अपना स्थान नहीं बना पाया है, इसलिए ऐसा कुछ किया जाए ताकि यूपी अबकी बार सर्वेक्षण में स्थान पाए। इसीलिए इंदौर के तर्ज पर स्वच्छता रथ चलाने का निर्णय लिया गया। एक वैन को स्वच्छता रथ का रूप दिया गया है। जो शहर के सभी वार्डों में घूमेगी। इसके माध्यम से वार्डवासियों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। सुबह पांच बजे यह रथ वार्ड में निकलता है और शाम तक घूम रहा है। कोछाभांवर में निवर्तमान पार्षद उदयभान ने वार्डवासियों को स्वच्छता का महत्व बताया। बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण चार जनवरी 2018 से शुरू हो रहा है।
ये बता रहे कार्यकर्ता
- डोर-टू-डोर कचरा लेने आने वाले कर्मचारियों को ही कचरा दिया जाए।
- हरी व नीली डस्टबिन में गीला और सूखा कचरा रखा जाए।
- खुले में शौच बंद किया जाए।
- खुले में कचरा न फेंका जाए।