फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी: मानव श्रृंखला बनाकर कर प्रदर्शन-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

------
मानव श्रृंखला बनाकर इलाइट चौराहे पर लगाया जाम
जुलूस निकालकर कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के खिलाफ की नारेबाजी
कई संगठनों का मिला समर्थन, जाम लगने से वाहन चालक रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जीएसटी के विरोध में थोेक कपड़ा व्यापारियों ने इलाइट चौराहे पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। व्यापारी जुलूस निकालकर इलाइट चौराहे पहुंचे। उन्हें कई संगठनों का समर्थन मिला। करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहने से लोग परेशान रहे।
सोमवार को आंदोलन के तीसरे दिन झांसी थोक वस्त्र व्यापार मंडल के कपड़ा व्यापारी मालिक चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से काला टीका लगाकर और काली पट्टी बांधकर व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन की शुरूआत की। व्यापारी रैली के रूप में बजाजा बाजार, मानिक चौक, सराफा बाजार, गंधीगर टपरा, बिसाती बाजार, बड़ाबाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, रानीमहल, कोतवाली, खंडेराव गेट होते हुए इलाइट चौराहे पहुंचे। इसके बाद मानव श्रृंखला बनाकर जीएसटी और वित्त मंत्री के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। देशभक्ति की बात करनी वाली यह सरकार न तो सेना की, न व्यापारी और न ही आम आदमी की हितैषी है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि सरकार को कपड़ा व्यापारियों की उचित मांग के आगे झुकना ही होगा। जीएसटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेठ ने कहा कि जीएसटी के विरोध में अगर हमें अनिश्चितकालीन बंद भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। महामंत्री संजय सेठ ने कहा कि आगामी आंदोलन की रणनीति 15 जुलाई को कानपुर में होने वाली उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार संगठन की बैठक में तय होगी। रैली का संचालन महेंद्र मर और मनोज बड़ेनिया ने किया। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें