फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी के लिए फोन नंबर जारी-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
ओटीपी के लिए फोन नंबर जारी
टैग: बीएड काउंसलिंग
- 24 घंटे में नंबर न मिलने पर कर सकेंगे फोन
- 60 फीसदी छात्रों ने बनाई काउंसलिंग से दूरी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बीएड काउंसलिंग की आयोजक लखनऊ यूनिवर्सिटी में ओटीपी न मिलने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए छह मोबाइल नंबर जारी कर दिए हैं। 24 घंटे में ओटीपी नंबर न मिलने पर छात्र फोन कर इसे हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

काउंसलिंग कराने के बाद अभी भी कई छात्र-छात्राओं को ओटीपी नंबर नहीं मिल पा रहे हैं। इसीलिए लखनऊ यूनिवर्सिटी ने छह मोबाइल नंबर जारी किए हैं। काउंसलिंग समन्वयक डॉ. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे में जिन विद्यार्थियों के पास ओटीपी नंबर नहीं पहुंचे, तो वो सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक 9648905184, 9648897841, 9648942597, 9648907668, 9648894619, 9415599095 नंबर पर फोन कर ओटीपी हासिल कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्र-छात्राओं ने अपने मोबाइल में ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ सर्विस एक्टीवेट कर रखी है, उन्हें ओटीपी नहीं जा पा रहा है। इसलिए इस सर्विस को हटा दें। वहीं, सोमवार को बीयू के केंद्र में 712 छात्र-छात्राएं काउंसलिंग के लिए पंजीकृत थे, इनमें से 306 ने टोकन लिया। 283 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया, जबकि 280 ने फीस जमा की। च्वाइस लॉक करने के बाद इन छात्र-छात्राओं को 24 जून को कॉलेज आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें