फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 फीसदी छात्रों ने छोड़ी काउंसलिंग-Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

............................
61 फीसदी छात्रों ने ही कराई काउंसलिंग
- 19 जून तक च्वाइस लॉक कर सकेंगे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के काउंसलिंग केंद्र पर शनिवार को 61 फीसदी छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग छोड़ दी। वहीं, 39 फीसदी काउंसलिंग कराने वाले छात्र 19 जून तक कॉलेज की च्वाइस भर सकेंगे।
शनिवार को बीयू के शिक्षण संस्थान केंद्र में 673 छात्र-छात्राएं काउंसलिंग के लिए पंजीकृत थे। इनमें से 265 विद्यार्थियों ने टोकन लिए, जबकि 245 ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। अंत में 243 विद्यार्थियों ने फीस जमा की। अब इन छात्रों के पास सोमवार तक कॉलेज की च्वाइस भरने का मौका है। 20 जून को कॉलेज आवंटन हो जाएगा। वहीं, रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को 1,90,001 से 2,10,000 रैंक तक के विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स..
छात्रों ने लगाया आरोप
झांसी। बीयू में बीते 15 जून को काउंसलिंग कराने वाले छात्र जीतेश राजपूत, महेंद्र प्रताप सिंह और छात्रा मिनी वर्मा ने किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कॉलेज की च्वाइस लॉक करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि काउंसलिंग केंद्र के पास कॉलेज के एजेंट घूमकर उनके दस्तावेजों से जानकारियां एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह काउंसलिंग कराने के बाद कॉलेज की च्वाइस करने लगे तो उनके पहले से ही लॉक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें