फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 हजार पार्टी फंड में व 50 हजार ऊपर से

Fri, 01 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर / झांसी।  भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी द्वारा जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में टिकट दिलाने के बदले एक लाख रुपये मांगे जाने का ऑडियो पार्टी के अंदर चर्चाओं में है। भाजपा पदाधिकारी व टिकट चाहने वाले दावेदार की बातचीत का यह ऑडियो भले ही कुछ पुराना हो गया हो, मगर सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में यह छाया हुआ है।
विज्ञापन


विगत माह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जिला पंचायत के टिकट वितरण को लेकर सोशल साइटों पर हो रही पार्टी की किरकिरी को देखते हुए जालौन के जिलाध्यक्ष को निष्कासित कर दिया था। चुनाव के दौरान ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा व झांसी जनपद में भी टिकट वितरण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।

झांसी तहसील स्थित पार्टी कार्यालय पर टिकट को लेकर हुई जूतम पैजार किसी से छुपी नहीं रही। इस कृत्य ने पार्टी नेताओं की खूब किरकिरी कराई थी। पैसा लेने का भी आरोप लगाए गए थे। इसकी वायरल हुए एक आडियो ने पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह ऑडियो टिकटों की घोषणा से पूर्व का है, जिसमें एक पदाधिकारी के पास एक दावेदार से टिकट पक्का होने के नाम पर एक लाख रुपये भेजने की बात कही गई है। पदाधिकारी ने एक लाख न कह कर एक पेटी शब्द का प्रयोग किया है। दूसरा व्यक्ति कहता है कि उससे तो 51 हजार रुपये की मांग हुई थी।

इस पर पदाधिकारी ने बताया कि 51 हजार रुपये तो पार्टी फंड में चला जाएगा। बाकी अन्य खर्चों में व्यय हो जाते हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अब पार्टी नेतृत्व पर सभी पर निगाहें टिक गई हैं कि संबंधित आडियो की जांच होगी या नहीं और पदाधिकारी पर कोई कार्रवाई होगी कि नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें