झांसी। कच्ची शराब के अवैध कारोबारियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दो दिन के भीतर की गई कार्रवाई में 51 लोगों को गिरफ्तार कर 47 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तीन हजार लीटर कच्ची शराब भी बरामद की।
मुख्यमंत्री के कच्ची शराब पर रोक लगाने के आदेश मिलते ही अधिकारियों के निर्देश पर जिले की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिन के भीतर पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी की। दस से अधिक भट्टियां बरामद करने के साथ ही तीन हजार लीटर शराब जब्त की। पुलिस ने 51 लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां पुलिस ने कार्रवाई की है, वहां दोबारा अवैध शराब न बने। इसकी जिम्मेदारी भी थानेदारों की रहेगी।