फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल कालोनी के 500 घरों में पहुंच रहा गंदा और बदबूदार पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के पठौरिया स्थित शीतल कॉलोनी के 500 घरों में गंदा और बदबूदार पानी आने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से समस्या का समाधान न होेने से लोगों को पीने का पानी पैसे देकर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शीतल कॉलोनी में तीन दिन पहले पाइपलाइन में अचानक गंदा पानी आने लगा। कॉलोनी वासियों ने एक दूसरे के घरों में जानकारी हासिल की तो मालूम हुआ कि हर घर में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है, जो किसी भी उपयोग के लिए नहीं है। कई बार शिकायतों के बाद भी अब तक समस्या का निदान नहीं होने से लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नही है। जल्द ही जांच कराकर पानी की व्यवस्था को ठीक कराया जाएगा।
कॉलोनी के सभी नलों में गंदा पानी आ रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। राम खिलावन, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन

शुरूआत में तो नलों से पानी की जगह कीचड़ निकल रहा था। अब ऐसा पानी निकल रहा जो किसी भी तरह के उपयोग में नहीं लाया जा सकता है। रानी मिश्रा, स्थानीय नागरिक
नलों से गंदा पानी निकलने के कारण स्थानीय लोगों को पीने का पानी भी दूर से लाना पड़ रहा है। कई लोग तो पानी को खरीदने को मजबूर हैं। निर्मल पांचाल, स्थानीय नागरिक
कॉलोनी के सभी घरों में मटमैला पानी आने लगा है, जिसमें से काफी दुर्गंध आ रही है। इसके चलतेे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। राजेंद्र सोनी, स्थानीय नागरिक
दतिया में ससुराल होने के कारण काफी समय बाद मायके आना होता है। तीन दिन से घर के अलावा पूरे इलाके के नलों में काफी गंदा पानी आ रहा है। पिंकी, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें