फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिसंबर में शुरू हो जाएगा 500 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
179 करोड़ रुपये से बिल्डिंग तैयार, मरीजों और चिकित्सकों के लिए लगाई जा रहीं छह लिफ्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज परिसर में 500 बेड की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। छह लिफ्ट लगाई जा रही हैं। दिसंबर तक अस्पताल शुरू करने की योजना है।
179 करोड़ रुपये से 500 बेड के अस्पताल का निर्माण अब पूरा हो गया है। एक साथ 10 लोगों को ले जाने की क्षमता वाली लिफ्ट लगनी शुरू हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने भूतल पर 100 बेड के ट्रॉमा सेंटर और प्रथम तल पर 100 बेड की इमरजेंसी के लिए जीवन रक्षक उपकरणों को मंगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ऑक्सीजन की सेंटर लाइन बिछाने का काम शुरू होगा ताकि हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था हो। अस्पताल में रोगियों के खून की जांच, ब्लड बैंक, एक्स-रे, पैथोलॉजी बनेगी। सीटी स्कैन व एमआरआई जांच की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन



.... अलग से ट्रॉमा सेंटर का औचित्य नहीं

शासन ने मेडिकल कॉलेज को अलग से ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। प्राचार्य ने शासन से कहा है कि 500 बेड के अस्पताल में ही ट्रॉमा सेंटर उचित होगा। अलग से इसका औचित्य नहीं है। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की राशि काटकर शेष धनराशि से जीवन रक्षक उपकरण खरीदने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


-
500 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो गया है। छह लिफ्ट लगाई जा रही हैं। विगत दिनों प्राचार्य ने बिल्डिंग का जायजा लिया था।
एसके अग्निहोत्री, प्रोजेक्ट मैनेजर, निर्माण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें