फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मप्र के जंगलों से तस्करी कर झांसी लाई गई 50 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद

Fri, 05 Apr 2024 02:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम डोंगरी- पठारी मार्ग पर बने गोदाम पर वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। महानगर के मौजा पठारी स्थित डोंगरी-पठारी मार्ग पर बने गोदाम से वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को 50 क्विंटल प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की। इस लकड़ी को मध्यप्रदेश के जंगलों से तस्करी कर झांसी लाया गया था। बरामद लकड़ी की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ब्रांडेड पान मसाला और कत्था बनाने के उपयोग में आने वाली खैर की लकड़ी की पैदावार मध्य प्रदेश के जंगलों में होती है। बेशकीमती होने के कारण इस लकड़ी का कटान पूरी तरह से प्रतिबंधित है। झांसी में गांव पठारी के एक गोदाम पर खैर की लकड़ी की तस्करी कर लाए जाने की सूचना वन विभाग के अफसरों को मिली। इस पर प्रभागीय वन अधिकारी ने टीम का गठन किया। टीम ने सुबह छह बजे गांव डोंगरी से पठारी मार्ग पर तकरीबन दस हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में बने गोदाम पर छापा मारकर 50 क्विंटल से अधिक वजन की खैर की लकड़ी को बरामद किया। वन विभाग ने क्षेत्रीय रेंज कार्यालय में तरनजीत सिंह पुत्र सुखवीर सिंह निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी व हेमंत कुशवाहा पुत्र नाथूराम कुशवाहा निवासी नैनागढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान डिप्टी रेंजर टीपी सिंह, वन दरोगा महेश कुमार, वन रक्षक पुष्पेंद्र, मनोज व ज्ञान सिंह मौजूद रहे। प्रभागीय वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि ग्राम पठारी में खैर की लकड़ी की तस्करी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। कार्रवाई के दौरान 50 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित खैर की लकड़ी को बरामद कर दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें