फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 70 साल से ज्यादा उम्र के 50 फीसदी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। 70 साल से ज्यादा उम्र के 50 फीसदी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इनमें से कई बुजुर्गों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा का लाभ भी मिल चुका है। बचे हुए लाभार्थियों का भी गोल्डेन कार्ड बनाने का प्रयास जारी है।



आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक सालाना निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से योजना के पात्र लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाए जाते हैं। करीब सात महीने पहले 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी योजना में शामिल कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग को जनपद में ऐसे 70 हजार बुजुर्गों के गोल्डेन कार्ड बनवाने का लक्ष्य मिला। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. उत्सव राज ने बताया कि अब तक 35 हजार बुजुर्गों के गोल्डेन कार्ड बन गए हैं। बचे हुए लाभार्थियों के भी जल्द कार्ड बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनवा सकते हैं अपना कार्ड



सबसे पहले मोबाइल में आयुष्मान एप डाउनलोड करना है। एप खुलते ही पहले पेज के दाईं ओर लॉगइन पर क्लिक करें। दूसरे पेज पर बेनिफिशरी का विकल्प चुनें, फिर मोबाइल नंबर भरते हुए उसे वेरीफाई करें। यह होते ही ओटीपी आएगा, उसे डालने के बाद लॉगइन कर लें। तीसरा पेज खुलने के बाद पहले कॉलम में स्कीम का विकल्प आएगा, जिसमें आयुष्मान कार्ड के लिए पीएमजेएवाई का विकल्प चुनें। राज्य आदि भरने के बाद लाभार्थी का आधार नंबर, जिला आदि दर्ज करें। एनरोलमेंट के विकल्प पर क्लिक कर 70 साल से अधिक वाले बुजुर्ग लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चौथा पेज खुल जाएगा। बुजुर्ग लाभार्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन होगा, जिसमें उनकी तस्वीर मोबाइल कैमरा से लेनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें