फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी हो रहा पॉलिथीन का प्रयोग, 50 किलो जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। इसे लेकर बुधवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान एक दुकान से करीब 50 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। साथ ही 32 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

महानगर में लगातार पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। जबकि सरकार ने पॉलिथीन प्रयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद बुधवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल छापेमारी करने के लिए निकला। इस दौरान शिवाजी नगर नारायण बाग मुक्तिधाम के पास एक दुकान से करीब 50 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। दुकान से पॉलिथीन, प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री मिली। जिस पर करीब 32500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। वहीं मेवातीपुरा में नाली निर्माण कार्य के दौरान बाधा बन रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसे लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, सूबेदार केके मिश्रा, हवलदार सविता तिवारी, मनोज, विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें