फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हाईकोर्ट के जज की सुरक्षा में लगी पुलिस की जीप पलटी, दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

Sat, 15 Jul 2023 04:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रक्सा थाना इलाके के डेली में अनियंत्रित होकर पुलिस की जीप पलट गई। पुलिस की गाड़ी जज की गाड़ी के पीछे चल रही थी। 
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज शनिवार की सुबह दतिया से ललितपुर जा रहे थे। उनकी सुरक्षा में दतिया बॉर्डर से ललितपुर बॉर्डर तक के लिए झांसी पुलिस लगी हुई थी। पुलिस की गाड़ी जज की गाड़ी के पीछे चल रही थी। इसी दौरान रक्सा थाना इलाके के डेली में अनियंत्रित होकर पुलिस की जीप पलट गई। 

विज्ञापन


इसमें पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक बृजेश कुमार, सिपाही फूल सिंह, राहुल समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक है, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना के बाद झांसी पुलिस ने जज की सुरक्षा में दूसरे पुलिसकर्मियों का इंतजाम कर उन्हें ललितपुर के लिए रवाना किया। 

बता दें कि हाईवे पर जिस जगह घटना हुई है, वहां सड़क पर कई गड्ढे हैं और आए दिन वाहन गड्ढों में अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। इन हादसों के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें