फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के सामने मां से किया दुष्कर्म: संबंध बनाने से मना करने पर लिव इन पार्टनर बना हैवान, नशे में लूटी आबरू

Thu, 13 Jul 2023 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पीड़िता के मुताबिक पिछले माह उसने शादी करने की बात कही लेकिन, युवक ने इनकार कर दिया। युवक के इनकार करने के बाद पीड़िता ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। इसके बाद वह भड़क गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां लिव इन पार्टनर ने नाबालिग बेटी के सामने मां के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के साथ भी छेड़छाड़ की। शिकायत लेकर पीड़िता नवाबाद थाने पहुंची लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई है। एसएसपी ने एसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन

उरई निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नौ साल पहले उसके पति की मौत हो गई। उसने उन्नाव गेट बाहर एक मकान किराये पर ले लिया। यहां मकान मालिक के बेटे से उसकी दोस्ती हो गई। परिवार के लोगों के एतराज जताने पर दोनों ने घर छोड़कर साथ में रहना शुरू कर दिया। 

पिछले माह उसने शादी करने की बात कही लेकिन, युवक ने इनकार कर दिया। युवक के इनकार करने के बाद पीड़िता ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। नाराज होकर युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता का कहना है कि चार जुलाई को आरोपी ने संबंध बनाने की कोशिश की। उसके इनकार करने के बाद शाम को वह शराब के नशे में पहुंचा।
विज्ञापन

उसकी 12 साल की बेटी घर में थी। बेटी के सामने ही उसने दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की और धमकाते हुए भाग निकला। पीड़िता नवाबाद थाने पहुंची लेकिन, पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसएसपी से गुहार लगाई है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें