झांसी के भोजला गांव में ग्राम प्रधान के चाचा की हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच हत्यारोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियोें पर एफआईआर दर्ज की थी। गांव में घटना के बाद से ही पुलिस बल तैनात है।
थाना सीपरी बाजार स्थित भोजला गांव निवासी मुन्ना यादव की गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर सभी भाग निकले थे। ग्राम प्रधान रिंकू यादव की तहरीर पर गांव के अर्जुन, रज्जन, विशाल, अवधेश, अरविंद, नरेश, रामकुमार, नवल, अम्मो उर्फ आनंद, संदीप व रवि पर एफआईआर दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी अरविंद, अर्जुन, विशाल, अवधेश व नवल को ग्वालियर रोड स्थित शिवानी होटल के पास से दबोेच लिया। पूछताछ मेें पता चला कि पांचों आरोपी मध्य प्र्रदेश भागने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया, जहां से पांचों को जेल भेज दिया गया। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।