फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जैसी ठंडी रही झांसी की सुबह, पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाने के कारण शुक्रवार को झांसी की सुबह नैनीताल जैसी ठंडी रही। तड़के घरों से बाहर निकलने वाले लोगों की कंपकंपी छूट गई। हालांकि, सुबह आसमान साफ रहने की वजह से धूप खिली तो ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम से फिर सर्दी परवान चढ़ने लगी।
विज्ञापन

झांसी समेत बुंदेलखंड में उत्तर-पश्चिम दिशा से पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं ने मौसम का रुख एकदम से बदल दिया है। पिछले दिनों तक इन हवाओं की गति तीन-चार किलोमीटर प्रतिघंटा थी, जो कि अब बढ़कर 12 किलोमीटर हो गई है। इसी कारण झांसी में सर्दी कंपकंपी छुटाने लगी है। शुक्रवार को तड़के चार बजे न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जबकि, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नैनीताल का भी तापमान ऐसा ही रहा। वहां अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में सिर्फ एक डिग्री का अंतर होने के कारण दोनों महानगरों में सर्दी लगभग एक जैसी रही।
फसलों को बचाएं किसान
कृषि विशेषज्ञों ने अधिक ठंड से फसलों को बचाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि चना, मटर, मसूर की फसल में पानी भरें नहीं, सिर्फ स्प्रिंकलर से सिंचाई करें। इससे ठंड फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी। वहीं, चने में इल्ली का प्रकोप बढ़ रहा है, ऐसे में समय से दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन

पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं की गति बढ़कर 12 किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण सर्दी का ग्राफ बढ़ा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। अभी एक-दो दिन ऐसी ही ठंडक रहने की संभावना है। हवाओं की गति कम हुई तो पारा कुछ और चढ़ेगा। - डॉ. मुकेश चंद्र, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें