फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कैमरे लगे, खाना बनते हुए देख सकेंगे

Sat, 28 Jul 2018 12:37 AM IST
amarujala
विज्ञापन
train, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे ने खाना बनाने की पूरी प्रक्रिया को यात्रियोें के मोबाइल पर दिखाने करने का फैसला किया है। इसकी जिम्मेदारी भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम यानि आईआरसीटीसी को सौंपी है। झांसी स्टेशन पर भी तैयारियां भी शुरू कर दी गईं है। बेस किचन में तैयार हो रहे खाने की शुद्धता व स्वच्छता को यात्रियों तक लाइव पहुंचाया जाएगा। झांसी के बेस किचन में पांच कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे की खानपान व्यवस्था को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं। खराब खाना परोसे जाने की शिकायत रेलवे बोर्ड से लेकर रेलमंत्री व ट्वीट के माध्यम से यात्रियों ने उठाई। इतना ही नहीं, सफर में यात्रियों को खाने की कीमत व शुद्धता को लेकर भी समझौता करना पड़ा। रेलवे की लगातार बिगड़ रही छवि को सुधारने के लिए आईआरसीटीसी ने लाइन स्ट्रीमिंग योजना तैयार की है। ट्रेन में सफर के दौरान आपको खाना कैसा मिलने वाला है, इसे कैसे तैयार किया जा रहा है और किस तरह इसकी पैकिंग की जा रही है। इसी बीच यदि कोई खामी नजर आती है तो तत्काल सुझाव भी दे सकते हैं। इन सुझावों पर तत्काल अमल भी किया जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग के तहत बेस किचन में तैयार हो रहे खाने की लाइव फुटेज यात्री अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। 15 अगस्त तक आईआरसीटीसी जल्द ही अपनी वेबसाइट में इस संबंध में एक ऑप्शन देगा। ऑप्शन पर क्लिक करते ही बेस किचन में तैयार हो रहे खाने की लाइव फुटेज पीएनआर नंबर डालते ही यात्री के मोबाइल पर नजर आनी शुरू हो जाएगी। रेलवे स्टेशन के बेस किचन में कैमरे लगाने भी शुरू कर दिए हैं। झांसी स्टेशन पर तैयार होने वाले बेस किचन में पांच कैमरे लगा दिए गए हैं। 15 अगस्त के बाद से यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसे देख सकेंगे
लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग पर जाना होगा। यात्री आरईआरसीटीसी की बेबसाइट पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग का चयन करेगा। इसके बाद बेस किचन का नाम बताना पड़ेगा।

वीडियों का लिंक शेयर होगा
आईआरसीटीसी द्वारा बनाए जा रहे भोजन की लाइव स्ट्रीमिंग यात्री के मोबाइल पर नजर से यात्री जान पाएंगे कि भोजन कैसे और किन परिस्थितियों में तैयार किया जा रहा है और उसे कैसे पैक  किया जा रहा है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के गैलरी सेक्शन में इन वीडियो का लिंक शेयर किया जाएगा। जहां यात्री सारी प्रक्रिया को आसानी से देख सकेंगे।

मददगार साबित होगा
भोजन संबंधी कमियों को दूर करने में लाइव स्ट्रीमिंग मददगार साबित होगा। आईआरसीटीसी को इसकी जिम्मेदारी मिली है। यह वीडियो देखने के बाद यात्री अपना फीडबैक भी दे सकेंगे। स्टेशन के बेस किचन पर पांच कैमरे भी लगा दिए गए हैं। जिनकी मॉनीटिंरिंग भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

मनोज कुमर सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें