फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जेलों में लगाए जाएंगे फोर जी जैमर

विज्ञापन
कारागार मंत्री जय कुमार ( जैकी)
विज्ञापन
अब जेलों में लगाए जाएंगे फोर जी जैमर
विज्ञापन

झांसी। सूबे के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी ने जेलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को पूरी तरह खत्म करने के लिए वहां फोर जी सिस्टम पर आधारित नए जैमर लगवाए जाने की बात कही है। रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने झांसी पहुंचे कारागार मंत्री ने कहा कि अपराधियों को अपराध के लिए जेल का इस्तेमाल न करने देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुराने समय के जैमरों को हटाकर अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था को फोर-जी जैमर से लैस किया जा रहा है। उन्होंने ललितपुर में जल्द ही नई जेल का निर्माण भी शुरू कराने की बात कही है।
सर्किट हाउस में अमर उजाला के साथ मुलाकात के दौरान कारागार राज्यमंत्री ने दावा किया कि जेलों की दशा में काफी सुधार किए गए हैं। जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने के सवाल पर कहा इसका समाधान उन जेलों में दुमंजिला बैरक बनाकर किया जा रहा। झांसी जेल में दुमंजिला बैरक बन चुकी है। बांदा, जालौन, चित्रकूट की जेलों में सुधार कार्य जल्द पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

जेल से मोबाइल फोन के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा पुरानी जेलों में थ्री-जी आधारित जैमर लगे थे, जबकि अब फोर जी नेटवर्क शुरू हो गया। ऐसे में पूरे जैमर सिस्टम को ही अपग्रेड करने की कवायद चल रही है। नई जेलों में फोर जी जैमर लगवाए जा रहे हैं, जबकि पुरानी जेलों में कई जगह थ्री जी आधारित जैमर बदल दिए गए। कारागार राज्यमंत्री ने कहा सुरक्षा के मद्देनजर सभी जेलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

ललितपुर में उन्होंने जल्द ही नई जेल का निर्माण कार्य शुरू हो जाने की बात कही। कहा, ग्राम समाज की करीब सौ एकड़ जमीन हस्तांरित की जा रही है। रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी होते ही यहां निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से 4500 कैदियों को रखने की यहां व्यवस्था होगी। इस जेल के बन जाने के बाद झांसी जेल का बोझ कम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें