फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिले में 49 फीसदी डॉक्टरों के पद खाली, सर्जन और फिजीशियन सबसे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 49 फीसदी पद खाली हैं। सीएचसी और पीएचसी में जनरल सर्जन, जनरल फिजीशियन, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर और स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज आना पड़ता है।
झांसी में पीएमएचएस संवर्ग में चिकित्साधिकारियों के 170 पद सृजित हैं। इन पदों के सापेक्ष 86 डॉक्टर कार्यरत हैं। 84 चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। ये चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत हैं। झांसी में 12 सीएचसी और 30 से अधिक पीएचसी हैं। ऐसे में सीएचसी, पीएचसी पर खासकर जनरल फिजीशियन न होने से मरीजों को काफी परेशानी होती है। क्योंकि, वायरल, उल्टी, पेट दर्द आदि समस्याएं होने पर मरीज फिजीशियन को ही दिखाता है। इसके अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ के भी दो तिहाई पद खाली हैं। ऐसे में सीएचसी, पीएचसी पर विशेषज्ञ न होने से महिलाओं को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज आना पड़ता है। एमबीबीएस से लेकर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की भी कमी है।
विज्ञापन



इतने विशेषज्ञों की है कमी
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के 15 में 13, जनरल सर्जन के 12 में 10, जनरल फिजीशियन के 12 में नौ, स्त्री रोग विशेषज्ञ के 12 में आठ, हड्डी रोग विशेषज्ञ के 10 में सात, बाल रोग विशेषज्ञ के 12 में छह, निश्चेतक के 12 में चार पर रिक्त हैं।
एमबीबीएस के 81 में 34 पद रिक्त हैं।

चार विशेषज्ञों के सभी पद भरे
जिले में चार विशेषज्ञों की पर्याप्त मात्रा में तैनाती है। ईएनटी विशेषज्ञ, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और चेस्ट फिजीशियन के सृजित सभी एक-एक पदों पर डॉक्टर तैनात हैं। जबकि, नेत्र रोग विशेषज्ञ के एक पद के सापेक्ष पांच चिकित्सक तैनात हैं।
विज्ञापन


वर्जन..
वॉक इन इंटरव्यू के जरिए लगातार डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। पिछले महीने ही छह डॉक्टरों की झांसी में तैनाती हुई है। इनमें से दो ने ज्वाइन भी कर लिया है। जल्द ही अन्य पद भी भर जाएंगे। - डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें