फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 4878 का पूरा होगा आवास का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नगर निगम, नगर नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले 4878 लोगों का आवास बनाने का सपना जल्द पूरा होगा। जिला नगरीय अभिकरण विभाग (डूडा) की ओर से जांच के बाद प्राप्त हुई सूची शासन ने केंद्र सरकार को भेजी है। वहां से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।



पीएम आवास योजना के तहत सरकार लाभार्थी को घर बनाने के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये देती है। इस बार लाभार्थी को प्रथम और द्वितीय किस्त में एक-एक लाख और तृतीय किस्त के रूप में 50 हजार रुपये मिलने हैं। योजना का लाभ लेने के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन ही करवाए गए हैं। संयुक्त पोर्टल के जरिये प्राप्त आवेदनों का सत्यापन और लाभार्थियों का चयन कर मुख्यालय पर सूची भेजी गई है। अब केंद्र की ओर से मंजूरी के बाद सूडा को केंद्रांश भेजा जाएगा। इसके बाद डूडा जियो टैगिंग करके पोर्टल पर फोटो अपलोड करेगा। इसके बाद लाभार्थी के खाते में पहली किस्त पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलनी है प्राथमिकता



- वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन

- विधवा, अविवाहित महिला



- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति

- सफाई कर्मी, पीएम स्वनिधि योजना के स्ट्रीट वेंडर



वर्जन..

पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करते हुए लाभार्थियों का नाम शामिल किया गया है। इसकी सूची सूडा को भेजी गई। जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। - रोली गुप्ता, परियोजना अधिकारी, डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें