फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पहले ही दिन पिछली बार से 47 फीसदी कम फॉर्म भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन शनिवार से खोल दिए गए। पहले ही दिन 2557 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया, जो कि पिछले साल की तुलना में करीब 47 फीसदी कम है। छात्र-छात्राएं 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले साल भी शासन से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली थी। 2023 में भी 10 फरवरी से ही विश्वविद्यालय ने आवेदन खोले थे। तब पहले दिन 4858 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन फॉर्म भरा था और 615 ने फीस जमा की थी। शनिवार को बीयू ने छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन खोल दिया। पहले दिन शुरुआती एक घंटे में 13 आवेदन आए। रात तक 2557 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जो कि पिछली बार से 47 फीसदी कम है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में आवेदनों की संख्या बढ़ेगी। 10 मार्च तक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें