फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साहू समाज ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sun, 11 Feb 2024 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। साहू समाज ने शनिवार को इलाइट चौराहे पर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। साहू समाज के जिलाध्यक्ष सचिन साहू के नेतृत्व में समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सचिन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं सहा जाएगा। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री पर जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, वह ठीक नहीं है। राहुल गांधी अपने रवैया को सुधार लें, वरना साहू समाज इससे बड़ा आंदोलन करेगा। क्योंकि मोदी जी सभी वर्गों के नेता हैं। वह किसी समाज में कोई भेदभाव नहीं करते। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमित साहू, पार्षद बाल स्वरूप साहू, पार्षद नितिन साहू, सुरेंद्र राजू साहू, अंकित साहू, सुरेंद्र, रामबाबू साहू, राजेश साहू, गुरु प्रसाद साहू, राकेश साहू, गोपाल साहू, महेश साहू, धनीराम साहू, सतीश साहू, अशोक साहू, दीपेश साहू, प्रहलाद साहू, मुदित साहू, सुनीता साहू, नितिन साहू, रूपेश, ऋषि, शंकर साहू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-

भारत रत्न देने की घोषणा पर जताया हर्ष
झांसी। पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय विचार अभियान मंच की बैठक पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव व कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा पर हर्ष जताया गया। इस अवसर पर महेश चंद्र पांडेय, राम प्रकाश गुप्ता, कालीचरण जारोलिया, महेश दीक्षित, नेहरू तिवारी, वंदना पाठक, लखन लाल पुरोहित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें