फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 450 जोड़े 27 को थामेंगे एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भगवंतपुरा स्थित द ग्रीन ग्रैंडयोर में होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 27 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। भगवंतपुरा स्थित द ग्रीन ग्रैंडयोर (स्पेस मून सिटी के सामने) में होने वाले इस समारोह में करीब 450 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक नगर को समारोह में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सा टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था करने, जबकि नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, जोड़ों के बैठने, उपहार सामग्री वितरण और मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के पात्र जोड़ों की पहचान कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने और उपहार सामग्री वितरण में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी को जोड़ों के बैठने और जयमाला की व्यवस्था, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मंच पर वीआईपी व्यवस्था तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी को उपस्थिति काउंटर और सामग्री वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निकाह करने वाले जोड़ों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें