फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपे गए 45 हजार पौधे, इन्हें सुरक्षित रखना बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 02 Jul 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
tree plantation, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

शनिवार से वन महोत्सव की शुरूआत हो गई। पहले दिन वन रेंजों में 4,500 पौधे रोपे गए। कहा गया कि अब इन पौधों की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। 06 जुलाई को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग मंत्री/ प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह पौधरोपण करेंगे।
वन विभाग ने वन महोत्सव की शुरूआत के लिए मुख्यमंत्री के आने की संभावना जताई थी, लेकिन उनका कार्यक्रम नहीं मिला। अब प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह पौधरोपण करेंगे। वह भोजला मंडी में पौधरोपण करेंगे। उनके आगमन का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वह पांच जुलाई को झांसी आ जाएंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद छह जुलाई को पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शनिवार से वन महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन 4,500 पौधे रोपे गए। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, स्कूल चलो, वृक्ष लगाओ और स्वच्छता अपनाओ के नारे लगाते हुए बच्चों ने अभिभावकों को जागरूक किया। बता दें कि पहले लगभग चार लाख पौधे रोपने का लक्ष्य था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5.48 लाख कर दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी डा. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियान की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें