फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 45 जायरीनों ने किया हज यात्रा के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। साल 2021 में हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों की संख्या में इजाफा होते नजर नहीं आ रहा है। अब तक जिले से केवल 45 जायरीनों ने ही आवेदन किया है। आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब 10 जनवरी तक आवेदन फॉर्म भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल ने हज यात्रा पर असर डाला है। साल 2021 की हज यात्रा के लिए 7 नवंबर से नए सिरे से आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तिथि 10 दिसंबर से पहले तक जिले में करीब 25 लोगों ने ही आवेदन किए थे। हज कमेटी ने 10 जनवरी तक के लिए तिथि बढ़ा दी है। इस साल नियमों में बदलाव के कारण जायरीन हज पर जाने के लिए मन नहीं बना पा रहे हैं। इसीलिए, तादाद बढ़ती नजर नहीं आ रही है। हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को नई नई गाइडलाइन का भी पालन करना होगा।
नई गाइडलाइन के अनुसार 30 से 35 दिन की ही यात्रा होगी। हज सफर से 72 घंटे पहले कोरोना टेस्ट भी करवाना होगा और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही सफर की अनुमति मिलेगी। गाइडलाइन के मुताबिक आगामी वर्ष केवल 18 से 65 साल की आयु के ही आजमीने हज के लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें