फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में 42 दिन से खराब हैं, वार्ड 42 की 42 लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के सागर गेट स्थित वार्ड 42 की 42 स्ट्रीट लाइटें लगभग 42 दिनों से खराब पड़ी हुईं हैं। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी नगर निगम के अफसर कोई सुध नहीं ले रहे हैं। स्थानीय पार्षद आशीष रायकवार ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में लगभग बीस हजार की आबादी निवास करती है। इलाके को रोशन करने के नगर निगम द्वारा ईईएसएल कंपनी के माध्यम से लगभग 150 लाइटों को लगाया गया है। इन लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनी कर्मचारियों को दी गई है। लेकिन नियमित निगरानी नहीं होने के कारण इलाके की लाइटें एक-एक कर खराब हो गईं हैं। जिससे वार्ड की अधिकतर गलियां और चौराहे अंधकारमय हो गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतें की गई लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। जिसके चलते स्थानीय पार्षद ने सदन में भी मुद्दे को उठाया था। अधिकारियों द्वारा आश्वासन तो मिला लेकिन कार्रवाई सिफर ही रही। अब पार्षद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर ने बताया कि शिक ायत मिलते ही टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। लाइटें बंद मिलने पर कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें