फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर झांसी में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Sat, 09 Mar 2019 03:26 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्यालयों व कालेजों में कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान पोस्टर प्रदर्शनी, गोष्ठियां व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने जागरूकता पर बल दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त हिंदी संस्थान के डा. वृंदावन लाल वर्मा सभागार में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेवी वैशंपायन ने राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, चतुर्थ और सातवीं इकाइयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज एवं देश को विकास पथ पर अग्रसर करने के लिए चेतना और दृष्टिकोण में परिवर्तन की आवश्यकता है। इस दौरान महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छात्र-छात्राओं ने लघु नाटक का मंचन किया।

शिवाजी नगर स्थित ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक से बढ़कर एक चित्र उकेरे। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनिल शशि प्रभा द्विवेदी, एलआर सोनी, श्वेता वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सागर गेट स्थित कुलदीप सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थापक एनआर सिंह ने कहा कि बेटियां हमारा गौरव हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने कहा कि एक बेटी कुल का गौरव है। संचालन उप प्रधानाचार्य अमृता गावड़े ने किया।

सीपरी बाजार स्थित आर्य कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई ने महाविद्यालय से कारगिल पार्क तक ‘आज की नारी-सशक्त नारी’ के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. अंजू दत्त ने गोष्ठी में छात्राओं को मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना के प्रतिरोध के लिए शक्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शारदा सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उसको चरित्रार्थ करने के लिए कहा। संचालन डॉ. स्वाति भदौरिया ने किया।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान के प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन प्रसारण संस्थान निदेशक डा. खेमचंद की अध्यक्षता में देखा गया। डा खेमचंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को बताते हुए महिला हितों हेतु उपयोगी निर्देश दिये। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, वैज्ञानिकों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्त्रस्म का संचालन एवं आभार डा. कामिनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें