फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल प्रयोगशाला आज झांसी में-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध, मसालों व हल्दी की जांच आज व कल
विज्ञापन

झांसी। खाद्य सुरक्षा विभाग रविवार को महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में दूध, हल्दी, मिर्च और दाल की जांच करेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार की मोबाइल लैब जिले में आई है। यह लैब 18 फरवरी को जिले के अलग-अलग कस्बों में मसालों की जांच करेंगी।
प्रदेश सरकार द्वारा दूध और मसालों में मिलावट की जांच करने के लिए विभिन्न जिलों में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील’ भेजी जा रही हैं। चार मोबाइल लैब में से एक झांसी में आई है, जो आज रविवार को इलाइट चौराहा, नंदनपुरा, सीपरी बाजार, शिवाजी नगर और राजगढ़ में दूध, खोवा, सरसों का तेल, पिसी हल्दी, पिसी मिर्च और दालों में मिलावट की जांच करेगी। उपभोक्ता अपने सामने खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 18 फरवरी को चिरगांव, मोंठ, एरच और गुरसराय में खाद्य पदार्थों की जांच होगी। अभिहीत अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक करने व होली पर मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए यह जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें