फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर सलामत तो सब सलामत, दुर्घटना से बचाव करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर सलामत तो सब सलामत, दुर्घटना से करें बचाव
विज्ञापन

ललितपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर लोगों को सिर सलामत तो सब सलामत का संदेश देकर दुर्घटना के बचाव के लिए जागरूक किया। इस बीच ट्रैक्टरों पर रेडियम पट्टियां लगाई गईं और वाहन चालकों को वाहन चलाने के नियम बताए गए।
विज्ञापन

शनिवार को विभाग द्वारा परिवहन नियमों की जानकारी के लिए गल्ला मंडी, इलाइट चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौराहों व तिराहों पर अलग-अलग टीमों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना के कारण यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होता है। इसके निवारण लिए लोगों को यातायात के नियमों का पालन करना होगा। हेलमेट का इस्तेमाल करें। इसके तहत शनिवार को गल्ला मंडी में पहुंचकर टीम ने रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टियां ट्रैक्टरों में लगाईं, ताकि रात में ट्रैक्टर की लाइट नहीं जलने पर दूसरे वाहन चालकों को दूर से से ही कोई वाहन होने की जानकारी हो सके। वहीं उन्होंने यातायात नियमों और यातायात सुरक्षा संबंधी बैनर पोस्टर भी वाहनों पर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया। रेलवे स्टेशन पहुंचकर जहां सड़क सुरक्षा व यातायात के प्रति जागरूक कररने के लिए पंपलेट वितरित कराए तो लोगों को जानकारी के लिए एनाउंस भी कराया। साथ ही प्लेटफार्म पर जाकर यात्रियों को भी यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए नियमों से अवगत कराया। एआरटीओ सतेंद्र कुमार सिंह ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को जागरूक करके ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें