फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- कारोबारी की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षाकर्मी की मौत-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

.........
दिनदहाड़े कारोबारी की कार पर फायरिंग, गार्ड की मौत
व्यापारी और उसके दो सुरक्षा कर्मचारी जख्मी, कचहरी चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
- गंभीर हालत में सभी को कराया गया मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कचहरी चौराहा के पास बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े कारोबारी संजय वर्मा की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हादसे में संजय वर्मा और उनके दो गार्ड गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक गार्ड की मौत हो गई। सभी घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल और मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा घेरा तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली इलाके के बड़ाबाजार स्थित वासुदेव इलाके में रहने वाले संजय वर्मा कारोबारी हैं। कानपुर रोड स्थित विश्वविद्यालय के पास उनका पैट्रोल पंप है। शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे वह न्यायालय से कार में सवार होकर पैट्रोल पंप जा रहे थे। गाड़ी को उनका गार्ड बड़ागांव गेट बाहर निवासी रवि वर्मा (27) चला रहा था। पीछे की सीट पर दाएं तरफ गार्ड लक्ष्मी गेट बाहर निवासी जय उर्फ विकास (22) और बाएं तरफ बूढ़ा भोजला निवासी सुनील कुशवाहा (32) व बीच में संजय वर्मा (52) बैठे थे। अभी चारों गाड़ी में सवार होकर कचहरी चौराहा से कुछ कदम आगे निकले थे। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने आकर पिस्टल से कई राउंड गोलियां चलानी शुरू कर दी। बदमाशों ने चालक रवि वर्मा को गोली मारने के बाद संजय वर्मा पर कई राउंड फायर किए। इसी बीच आगे की तरफ बैठे सुरक्षागार्ड जय उर्फ विकास गोलियों का निशाना बन गए। इसको बाद एक गोली संजय वर्मा के दाहिने हाथ में व दूसरी गोली पास बैठे गार्ड सुनील कुशवाहा के हाथ में लगने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गाड़ी आगे चल रही लोडर से टक्कर हो गई, टक्कर लगते ही लोडर पलट गई। इसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर संजय वर्मा की गाड़ी रूक गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश चंद मिनट में बस स्टैंड की तरफ भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर कचहरी चौराहे पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवाबाद चारों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाई। जहां उपचार के दौरान जय उर्फ विकास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तीनों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज में पुलिस अधिकारी व कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीमों को लगाया
मामले की गंभीरता के साथ पड़ताल की जा रही है। पुलिस की कई टीमों को लगा दिया गया है। अधिकारियों व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारियां हासिल की हैं।
सुभाष सिंह, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें