फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री घर बैठकर ठेका देंगे तो सफाई कैसे होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री घर बैठकर ठेका देंगे तो सफाई कैसे होगी
विज्ञापन

सब हेड: मुख्यमंत्री योगी ने बिना नाम लिए पूर्व मंत्री आजम खां पर साधा निशाना
- कहा, नगर निगम को सक्षम व जवाबदेह बनाना चाहती भाजपा सरकार
- न पैसे की कमी होने देंगे न दुरुपयोग, प्रशासन अपराधियों पर करे सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुक्ताकाशी मंच पर हुई चुनावी सभा में पूर्व मंत्री आजम खां का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नगर विकास मंत्री घर बैठकर चहेतों को सफाई का ठेका देंगे तो स्वच्छता कैसे होगी। पिछली सरकारों में ऐसा ही होता रहा। भाजपा सरकार नगर निगम को सक्षम व जवाबदेह बनाना चाहती है। नगर निकायों को न पैसे की कमी होने देंगे न दुरुपयोग। आपराधिक प्रवृत्ति के प्रत्याशियों से प्रशासन सख्ती से निपटे। योगी ने झांसी में विकास कार्यों के लिए चुनाव बाद 120 करोड़ रुपये जारी करने का वादा किया।
भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने आए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सफाई ठेके देने का कार्य मेयर और चेयरमैन का है। भाजपा सरकार नगर निगमों को मजबूत बनाकर जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगी। जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण होगा। किसी को भी पैसे की लूट-खसोट करने की छूट नहीं दी जाएगी। विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 15 सालों में सपा व बसपा की सरकारों और केंद्र में दस सालों के कांग्रेस शासनकाल में देश-प्रदेश को नारकीय बना दिया। भाजपा देश-प्रदेश को उबारने में लगी है। पिछली सरकारों में अपराध चरम पर होने से बाहरी निवेशक नहीं आते थे। शुक्रवार को ही कोरिया का प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में निवेश करने के लिए उनसे मुलाकात की। नीदरलैंड, अमेरिका, कनाडा, जापान की कंपनियां भी यूपी ने निवेश करना चाहती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अपराधी भी चुनाव लड़ रहे हैं। आम जनता को डरा-धमका रहे हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि सत्ता बदल चुकी है। प्रशासन कड़ी नजर बनाए रखे। आपराधिक प्रवृत्ति वाले प्रत्याशी यदि धमकाएंगे और खरीफ फरोख्त करेंगे तो सोच लें कि चुनाव बाद उनके लिए क्या स्थितियां पैदा होंगी। बुंदेलखंड को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की बात कहते हुए सीएम ने कहा कि इससे उद्योगों की स्थापना होगी और युवाओं का पलायन रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों में व्यवस्था ठेला, खोमचा, रेहड़ी-पटरी व्यवसाय से अतिक्रमण होने से सड़कें सिकुड़ रही हैं, साथ ही व्यवसायियों का भी शोषण होता है। ऐसे में सरकार नई फेरी नीति तैयार की है। इससे एक तरफ उनकी आजीविका पर आंच नहीं आएगी, दूसरी तरफ सड़कें अतिक्रमण मुक्त होंगी। उन्होंने कहा कि दीपावली में जैसे अयोध्या जगमगाई थी, वैसे ही भाजपा सरकार प्रदेश की 652 नगर निकाय इकाइयां को चमकाना चाहती है। ऐसे में अधिक से अधिक भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें