हेड-इंदौर-गुवाहाटी ट्रेन का सफर शुरू
सबहेड-इस साप्ताहिक ट्रेन का झांसी, ललितपुर और उरई स्टेशन पर ठहराव
प्वाइंटर:-
अभी तक गुवाहाटी के लिए नहीं थी कोई सीधी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
इंदौर से गुवाहाटी के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार से नियमित रूप से शुरू हो गया। इस ट्रेन के चलने से झांसी से गुवाहाटी के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध हो गई है। इस ट्रेन कोे मंडल के ललितपुर और उरई स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है।
ट्रेन संख्या 19305 इंदौर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिन के दो बजे चलकर ललितपुर रात 9.50 बजे, झांसी रात 11.12 बजे और उरई रात 12.43 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन अगले दिन शुक्रवार को 2.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 19306 गुवाहाटी से प्रत्येक रविवार को सुबह 5.15 बजे चलकर उरई अगले दिन शाम 4.45 बजे, झांसी शाम 6.55 और ललितपुर रात 20.08 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का इंदौर पहुंचने का समय सुबह 7.10 बजे है। इस ट्रेन को देवास, उज्जैन, शुजालपुर, बैरागढ़, विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, औंडिहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगरिया, मन्सी, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाई गुड़ी, बिन्नागुड़ी, हाशिम आरा, अलीपुरदुआर, कोकराझार, न्यू बौंगाईगांव, कामख्या जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, दस स्लीपर, तीन जनरल कोच लगाए गए हैं।।