फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शिकायतों को निपटाने के लिए कोर टीम बनाएं’
विज्ञापन

सब हेड: वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
क्रासर
डीएम और एसएसपी को शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी और एसएसपी को निर्देश दिए कि कोर कमेटी बनाकर 31 जुलाई तक सभी शिकायतों का निस्तारण करें। निस्तारण का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर सप्ताह शिकायतों की समीक्षा करें, ताकि लोगों को महसूस हो कि परिवर्तन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर 100 दिन में 11 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इससे पता चलता है कि निचले स्तर के अधिकारी शिकायतें निपटाने में कितने संवेदनशील हैं। पोर्टल पर 11,27,621 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 1,03,777 शिकायतें सही तरीके से निपटाई नहीं गईं थीं, जिससे वापस कर दी गईं। तहसील, ब्लाक और थानों से संबंधित 8,24,838 शिकायतें प्राप्त हुईं, इसमें 3,20,783 शिकायतें पुलिस विभाग की हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि अपराधों पर अंकुश लगाएं। अपराधियों की गिरफ्तारी कर तत्काल चार्जशीट दाखिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशनकार्डों का सत्यापन चल रहा है। सभी डीएम यह तय कर लें कि कोई पात्र राशन से वंचित न रहे। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी का सही सत्यापन किया जाए। यदि कोई भूख से मरता है तो जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर झांसी एनआईसी में मंडलायुक्त अमित गुप्ता, डीआईजी जवाहर, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार शुक्ला, अपर आयुक्त सोबरन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें