फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में बती गुल होने पर सर्वर बंद, व्यवस् था ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
बीयू में बत्ती गुल होने पर सर्वर बंद, व्यवस्था ठप
- घंटों नहीं भर सके फॉर्म, प्रवेश पत्र निकालने में परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छह घंटे तक बिजली गुल हो जाने से सर्वर बंद हो जाने से ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। कैंपस में न तो इंटरनेट चला और न ही वेबसाइट पर विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भर सके।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था के मामले में प्रदेश में अग्रणी पंक्ति में शुमार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बृहस्पतिवार को हांफता दिखा। सुबह से ही कैंपस की बिजली गुल रही। सूचना पर कर्मचारी सुधारने लग गए लेकिन कछुआ गति के कारण बिजली सुचारु होने में छह घंटे लग गए। यूटिलिटी बिल्डिंग का जेनरेटर खराब पड़ा होने से यूपीएस भी बैठ गया। इससे सर्वर बंद हो गया और ऑनलाइन व्यवस्था औंधे मुंह गिर पड़ी। वेबसाइट न चलने के कारण छात्र-छात्राएं कई घंटे तक बीयू में दो जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए। इसके अलावा कॉलेजों के ऑनलाइन फॉर्म भरने में भी घंटों इंतजार करना पड़ा। बताया गया कि इस सप्ताह बिजली गुल रहने का यह दूसरा मामला है। बीयू में बिजली की व्यवस्था काफी समय से सुचारू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें