फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी और चित्रकूट मंडल में सफल हो रहा लॉकडाउन, सात में से छह जिले पूरी तरह सुरक्षित

Mon, 13 Apr 2020 02:38 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में कोरोना के खिलाफ जंग लगातार जारी है। कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र के दोनों मंडलों के चालीस हजार से अधिक लोगों को एकांतवास (क्वारंटीन) में रखा गया है। इसके अलावा बाहर से आए हुए लोगों की तेजी से तलाश जारी है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही, बीमारी की संदिग्धता पर लोगों की जांच का काम भी तेजी से किया जा रहा है। कोरोना की विश्वव्यापी आपदा से बुंदेले पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि क्षेत्र के झांसी और चित्रकूट मंडल के सात जनपदों में अब तक केवल दो मामले ही सामने आए हैं। 

ये दोनों मामले बांदा के हैं, बाकी छह जिले इस आपदा से अभी महफूज बने हुए हैं। इसमें सबसे बड़ी भूमिका लॉकडाउन के साथ-साथ एकांतवास की सामने आई है। क्षेत्र में लॉकडाउन पूरी तरह से सफल साबित हुआ है। लोगों को घर में रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है, वहीं बाहर से आए हुए और बीमारी की संदिग्धता वाले लोगों को तेजी से एकांतवास में भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


झांसी मंडल के तीन जिले झांसी, ललितपुर और जालौन में 27,500 लोगों को एकांतवास में रखा गया है। वहीं, चित्रकूट मंडल के चार जिले बांदा, चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर में 12,853 लोग एकांतवास में हैं। इनमें से ज्यादातर लोग अपने घरों में एकांतवास में हैं। इसके अलावा बाहर से आए मजदूरों को शेल्टर होम में एकांतवास में रखा गया है। 

विज्ञापन

घर-घर की जा रही है पड़ताल 

कोरोना मरीजों की तलाश के लिए घर-घर पड़ताल की जा रही है। डोर-टू-डोर सर्वे के जरिये बाहर से आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इन्हें घर में ही चौदह दिनों के एकांतवास में भेजा जा रहा है। इसके अलावा कोरोना वायरस की बीमारी से जुड़े लक्षण सामने आने पर लोगों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने तक इन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा जा रहा है। 

झांसी मंडल के मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि मंडल में कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले, इसके लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। लगातार लोगों को एकांतवास में भेजा जा रहा है। अब तक इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। 

वहीं चित्रकूट के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि मंडल में सिर्फ बांदा जिले में दो मामले ही सामने आए हैं। बाकी तीन जनपद पूरी तरह से महफूज हैं। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पूरा एहतियात बरता जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें