फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.14 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 31 जनवरी को होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि जनपद में 3,14,871 लक्षित बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो दवा पिलाई जाए। एक भी बच्चा पोलियो दवा पीने से छूटा तो सुरक्षा चक्र टूट जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन में उन्होंने कहा कि माइक्रो प्लान बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि क्षेत्र में निर्माण स्थलों पर पोलियो टीम जरूर भ्रमण करें, ताकि मजदूरों के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा सके। 31 जनवरी को होने वाले पोलियो दिवस पर अधिकारी भ्रमणशील रहें। धर्मगुरुओं से कहा कि वह अपने स्तर से छूटे बच्चों को दवा पिलाने के लिए अपील करें। बताया गया कि जनपद में 45 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं, ताकि 0 से 5 साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो दवा पीने से न छूटने पाए। जनपद में 1,149 बूथ बनाए गए हैं और 769 टीमों का गठन किया गया है। 242 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। चार लाख 34 हजार 513 घरों को चिह्नित किया गया है। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके गुप्ता, धर्मगुरु हरिओम पाठक, ज्ञानी महिंदर सिंह, डॉ. नीति शास्त्री, डीपीआरओर जगदीशराम गौतम, बीएसए हरिवंश कुमार, डीपीओ नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें