फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
अग्निशमन दिवस पर फायर सर्बिस स्टेशन पर शहीदों को श्रद्धांलि आर्पित करते मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
झांसी। फायर स्टेशन पर मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 14 अप्रैल 1944 में मुंबई के एक जहाज में सेना के विस्फोटक सामग्री में लगी आग को बुझाने में शहीद 66 कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही, अग्निशमन सप्ताह का शुभारंभ भी हो गया। सप्ताह के अंतर्गत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानी बरतने के संबंध में जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य अग्निकांडों से होने वाली क्षति के प्रति नागरिकों को जागरूक करना होता है। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत ओझा, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें