फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचित हुए 3870 उम्मीदवार

विज्ञापन
election-logo.jpg - फोटो : election-logo.jpg
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में दांव पर लगे 7289 पदों में करीब पचास फीसदी उम्मीदवार बिना चुनाव लड़े ही विजयी घोषित कर दिए गए। सबसे अधिक संख्या ग्राम पंचायत सदस्यों की रही। इसके कुल 6170 पदों में 3835 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 34 एवं ग्राम प्रधान पद पर एक प्रत्याशी को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। जिपं सदस्य की सभी 24 सीटों पर उम्मीदवार डटे हुए हैं। यहां हर सीट पर कांटे की लड़ाई होती दिखती है।
विज्ञापन

तीन एवं चार अप्रैल को नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल हुए। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के कुल 7289 पदों के लिए 15114 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। नामांकनों की भारी संख्या ने प्रशासन के भी होश उड़ा दिए थे लेकिन, दो दिनों तक चली नाम वापसी ने उम्मीदवारों की संख्या में अच्छी-खासी कमी ला दी। इसके बाद निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। बताया जा रहा प्रधान पद पर ग्रामीणों में आपसी राजामंदी बनने के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए अधिकांश ने परचे वापस ले लिए। जिला निर्वाचन अधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्य के 6170 पदों में 3835 पदों पर निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए। अब शेष पदों के लिए 1434 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के 599 पदों के 34 पद पर निर्विरोध उम्मीदवार निर्वाचित कर लिए गए। अब 565 पदों के लिए 2325 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। जिला पंचायत सदस्य सीट पर कोई भी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ। जिला पंचायत की 24 सीटों पर कुल 264 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।
बड़ागांव एवं चिरगांव में नहीं मिले उम्मीदवार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां ग्राम प्रधान, जिपं सदस्य एवं बीडीसी पद के लिए उम्मीदवारों के बीच गलाकाट चुनावी जंग चल रही वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य सीट ऐसी है जिसके लिए पद के मुकाबले उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे। जनपद में दो ब्लॉकों में इसके लिए निर्धारित पद के मुकाबले कम उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। बड़ागांव ब्लॉक में कुल 591 पद हैं लेकिन, सिर्फ 578 ने ही नामांकन किए। इसी तरह चिरगांव में 775 पद हैं लेकिन, यहां भी 734 उम्मीदवारों ने ही इस पद पर चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखाई। इस पद पर सबसे अधिक 575 निर्विरोध निर्वाचन बामौर में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें