फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 34 नए मरीज मिले, 48 की हुई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना के 34 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि सोमवार को 48 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इससे जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 93.15 प्रतिशत पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन

जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में बेकाबू रफ्तार के साथ जिले को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार अक्तूबर माह में मंद हो चली है। अक्तूबर की शुरुआत से ही मरीजों की संख्या में कमी आना शुरू हो गई थी। सोमवार को जिले में कोरोना के 3492 नमूनों की जांच हुई और इनमें 34 संक्रमित पाए गए।
विदित हो कि अब तक जिले में कोरोना के 8118 मरीज पाए जा चुके हैं। हालांकि, इनमें से 7562 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 393 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें 69 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। वहीं, अब तक जिले में 163 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें