फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला बांध से भरे जाएंगे 335 तालाब और पोखर

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी के साथ जनपद के तालाब और पोखरों का पानी खत्म होता जा रहा है। जानवरों के लिए पानी की कमी न हो, इस बात का ध्यान रख कर सिंचाई विभाग एक मई से बेतवा से जुड़ी नहरों में पानी छोड़कर पोखर, गड्ढे व तालाब को भरने का काम करेगा। सिंचाई विभाग ने गर्मी में तालाब, पोखर और गड्ढों को भरने की तैयारी कर ली है, ताकि जानवरों को पीने के पानी की दिक्कत न हो। साथ ही आसपास के हैंडपंपों का जलस्तर भी बढ़ सके। इसके लिए एक मई से तालाब व पोखरों को भरने के लिए दस मई तक दस दिन के लिए बेतवा से जुड़ी नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए माताटीला बांध में चार टीएमसी पानी छोड़ा जाएगा। माताटीला बांध का जलस्तर न घटे, इसके लिए राजघाट बांध से पानी लेकर पूर्ति की जाएगी। माताटीला बांध के अधिशासी अभियंता मोहम्मद फरीद ने बताया कि अभी उनको राजघाट बांध से आठ टीएमसी पानी लेना है। इसके बाद वे तालाब और पोखर भरने के लिए बांध से पानी छोड़ेंगे। इस पानी से झांसी और ललितपुर जनपदों के तालाब व पोखरों को भरा जाएगा। ग्यारह फीट पानी छोड़ने के बाद 989 पर जलस्तर को स्थिर कर लेंगे, जो सिर्फ पीने के पानी के लिए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें