एसपीआई इंटर कॉलेज से पीईटी की परीक्षा देकर सेंटर से&nbs
झांसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जनपद के 37 केंद्रों पर हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 31,392 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 21,152 ने परीक्षा दी। 10,240 यानी 32.6 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली। परीक्षा के दौरान एडीएम प्रशासन संजय चावला ने बुंदेलखंड महाविद्यालय का निरीक्षण किया। प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापक, सभी सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को जरूरी दिशा निर्देश दिए। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 15696 परीक्षार्थियों में 10520 उपस्थित रहे। वहीं, 5176 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में 15696 परीक्षार्थियों में 10632 ने परीक्षा दी और 5064 ने अनुपस्थित रहे।