फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 32 बिजली कनेक्शन काटे, पांच लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। शनिवार को उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री के नेतृत्व में नगर में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने 115 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की। बकाया बिल जमा न करने पर 32 उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन काट दिए गए। अभियान में करीब पांच लाख रुपये का बकाया विद्युत बिल भी जमा कराया गया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान चार उपभोक्ता विद्युत चोरी करते पकड़े गए। इनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, तीन उपभोक्ता बिजली का उपयोग गलत विधा में करते पाए गए। पांच उपभोक्ताओं के बिलों में मौके पर ही सुधार कर उन्हें जमा कराया गया। उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और बिजली चोरी से बचने की अपील की। इस अभियान से नगर में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अभियान में अवर अभियंता गुलशन कुमार, टीजी-2 राजेश कुमार, कालीचरण समेत अन्य बिजली कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें