फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर चाकुओें से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी पर चाकुओें से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन

झांसी। रविवार दोपहर थाना सीपरी बाजार स्थित सूर्यपुरम कालोनी में रहने वाले एक रेलकर्मी ने विवाद के चलते पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर पति भाग निकला। घायल महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के आवास विकास स्थित सूर्यपुरम कॉलोनी निवासी बृजेश भोपाल स्थित रेलवे में टेकभनीशियन के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी ज्योति नंदनपुरा स्थित एक बैंक में क्लर्क है। रविवार को दोनों घर पर थे। नौकरानी मकान में काम कर रही थी। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच पति ने चाकुओं से ज्योति के मुंह पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर नौकरानी कमरे में पहुंची तो ज्योति को खून से लथपथ हालत में देखकर घबरा गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचते, तब तक पति घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मसीहागंज चौकी इंचार्ज आरके पांडेय ने महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। देर शाम पुलिस ने ज्योति के भाई राहुल की तहरीर पर पति बृजेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें