फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद काटे जाएंगे सरकारी कनेक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के बाद काटे जाएंगे सरकारी बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

झांसी। अधिकांश सरकारी विभागों पर बिजली का बकाया चल रहा है। विभाग ने होली के बाद इन कनेक्शनों को काटने का निर्णय लिया है। अभी कुछ विभागों के कनेक्शन काट दिए गए थे, मगर अनुरोध पर उनको त्योहार के चलते जोड़ दिया गया।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने 31 मार्च तक सभी एक लाख से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। इनमें सरकारी और गैर सरकारी सभी कनेक्शन शामिल हैं। महानगर में एक लाख से ऊपर के सात सौ से अधिक बकायेदार हैं, जिनके कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता (प्रथम) गौरव कुमार ने बताया कि इस अभियान में सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन होली के बाद काटे जाएंगे, जिन पर एक लाख से अधिक बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी बड़े बकायेदार
पुलिस विभाग पर अभी ढाई करोड़ का बकाया है। अधिशासी अभियंता बेतवा केनाल पर 1.18 लाख, उप कृषि निदेशक कार्यालय पर 1.41 लाख, मुख्य अभियंता पीडब्लूडी पर 1.70 लाख, मैनेजर होटल वीरांगना पर 1.73 लाख, सहायक अभियंता पर 5.77 लाख, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी पर 45.62 लाख, सहायक रजिस्ट्रार पर 1.71 लाख, अभियंता सिंचाई विभाग पर 1.53 लाख, पीडब्लूडी कॉलोनी पर 4.83 लाख का बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें